RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : राहुल तिवारी सहित चार ने किया नामांकन! नामांकन का खाता खुला।

राहुल तिवारी ने किया नामांकन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अक्टूबर। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार तथा निवर्तमान विधायक राहुल तिवारी ने 198 – शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर के कार्यालय मे दाखिल किया।

निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर के कार्यालय मे नामांकन दाखिल करते निवर्तमान विधायक राहुल तिवारी

इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेंद्र कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शाहपुर शत्रुंजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। भोजपुर जिला के 198-शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए 15/10/2025 को 4 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए 15 अक्टूबर 2025 को नामांकन का खाता खुला। 15/10/2025 को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों मे राष्ट्रीय जनता दल के राहुल तिवारी, राष्ट्रीय युवा मोर्चा के मनान शाह, बहुजन समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र कुमार तथा निर्दलीय कृष्णा राम शामिल हैं। 14 अक्टूबर 2025 तक किसी भी प्रत्याशी ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।

Related posts

भोजपुर:आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ व्रतियों के बीच नारियल, कलसुप ,फल आदि का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे कम्पनियों द्वारा दिये गए महंगे उपहार को किया वापस।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा थाना दिवस में जन सामान्य की सुनी शिकायतें।

rktvnews

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

मौजूदा भूराजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को अगले कुछ वर्षों में ड्रोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनना होगा: रक्षा मंत्री का राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन 2026 में वक्तव्य

rktvnews

Leave a Comment