RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित आप सभी लोगों का स्वागत करता हूँ। यहाॅ पहले से ही बालिका उच्च विद्यालय संचालित हो रहा था। हमने कहा कि इस विद्यालय का विस्तार करें और इसे बेहतर ढंग से बनाएं। इसके लिए बख्तियारपुर थाना के एक हिस्से की जमीन ली गई और इस विद्यालय भवन का निर्माण ठीक ढंग से किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती जी यहां उपस्थित हैं। इन्होंने ही मेरी धर्मपत्नी के नाम पर इस विद्यालय का नामकरण कराया। मुझे यह बात मालूम नहीं थी। बाद में हमें पता चला। पहले हम यह जानते तो नामकरण नहीं कराते। कई बार हम आकर यहां देखें भी हैं। इस विद्यालय के बगल में बख्तियारपुर थाना का भवन है। हम चाहते हैं कि वह भी जल्दी बेहतर हो जाए। अब उसका एक हिस्सा इस विद्यालय में शामिल हो गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में 2014 छात्राएं नामांकित हैं। यह बड़ी खुशी की बात है। आप सभी शिक्षक गण इन्हें ठीक से पढ़ाइए। यहां शिक्षकों की कमी है तो हम लोग जरूरत के हिसाब से यहां पर्याप्त संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनुशंसा शीघ्र करा देंगे। पहले लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाए जाते थे। अब हम लोग लड़की और लड़कियों को एक ही जगह पढ़ रहे हैं। इस विद्यालय भवन के बन जाने से लड़कियां काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस बहुत जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय का नियमित रूप से मेंटेनेंस होना चाहिए। शौचालय और विद्यालय परिसर की साफ सफाई नियमित रूप से हो, इस पर भी विशेष ध्यान दें ताकि शिक्षकों और छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। छात्राओं से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी खूब मन लगाकर पढ़िए और आगे बढ़िए। आप सभी शिक्षक एवं छात्राओं को मैं अपने तरफ से पुन: बधाई एवं शुभकामनायें देता हूॅ।
कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने भी संबोधित किया। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्तिकेय धन जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बख्तियारपुर थाना परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना भवन मे सभी बुनियादी सुविधा उपलब्ध हो, इसका भी ख्याल रखें। इस विद्यालय भवन के ऊपर पर्याप्त संख्या में सोलर प्लेट लगवाने का उन्होंने निर्देश दिया जिससे विद्यालय में आवश्यकता अनुरूप बिजली की आपूर्ति हो सके।
इस अवसर पर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इर्शादुल्ला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अग्रज सतीश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, एडीजी विधि व्यवस्था संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, आईजी पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्तिकेय धनजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Related posts

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 45 वी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खंडूरी से मुलाकात की।

rktvnews

उत्तराखंड;सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:प्रदेश में वाटरशेड मिशन का नवाचार,मध्यप्रदेश में कलस्टर आधारित सब्जी उत्पादन से संवर रही किसानों की तकदीर।

rktvnews

हनुमानगढ़:केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक।

rktvnews

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई।

rktvnews

Leave a Comment