RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

“राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप ” जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 23-24 का शुभारंभ।

आरा /भोजपुर 27 नवंबर ।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर, आरा के तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 23 – 24( राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप) का आज उद्घाटन मैच शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब ,लौहर बनाम जय मां धमार देवी फुटबॉल क्लब, धमार के बीच खेला गया ।यह मैच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में खेला गया मैच के पूर्व जिला फुटबाल संघ भोजपुर के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय राधा शरण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद फीता काटकर मैच का उद्घाटन जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में अपने जमाने के बहुत ही बढ़िया खिलाड़ी लाल बहादुर लाल और विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व स्टेट प्लेयर अमरनाथ सिंह थे। मैच की अध्यक्षता इंद्रदीप नारायण सिन्हा ने की।मैच के शुरुआती क्षण में शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब ,लौहर के खिलाड़ी गुलशन कुमार ने आठवें मिनट में प्रथम गोल अपने टीम के लिए किया दूसरा गोल गुलशन कुमार ने ही 12 वे मिनट में किया तीसरा गोल 16 मिनट में प्रदुमन कुमार ने किया तथा चौथा गोल 32 मिनट में प्रदुमन कुमार ने ही किया।इस तरह मध्यांतर तक शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब ,लौहर मैच में चार गोल से बढ़त बनाए हुए था मध्यांतर के बाद मैच स्टार्ट हुआ मैच का पांचवा गोल प्रदुमन कुमार ने 42 मिनट में किया मैच का छठा गोल गुलशन कुमार ने 45 मिनट में किया मैच का सातवां गोल प्रदुमन कुमार ने 50 मिनट में किया मैच का आठवां और अंतिम गोल शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर के कैप्टन विशाल कुमार ने किया।इस तरह शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर की टीम 8-0 से विजेता घोषित हुई। इस मैच के निर्णायक धनजी कुमार ,रवि कुमार ,सुनील कुमार, राजकुमार और धर्मेश उपाध्याय थे। इसके बाद दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा बनाम किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब , आरा के बीच खेला गया इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में संघर्ष करते हुए देखे गए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जवाबी हमला करते हुए मध्यांतर तक बराबरी पर रही और अंत तक दोनों टीमे बराबरी पर ही रही। इस तरह यह मैच ड्रॉ रहा इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह(जमीरा कोठी) थे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में मझौवा गांव के वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद रणजीत सिंह थे। इस मैच के निर्णायक के रुप में सुनील कुमार ,धनजी कुमार , रवि कुमार, राजकुमार और धर्मेश उपाध्याय थे।
संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया की कल का पहला मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया बनाम तापा 11 फुटबॉल क्लब तापा के बीच खेला जाएगा और कल का दूसरा मैच आजाद स्पोर्टिंग क्लब गजियापुर बनाम सिंह फुटबॉल क्लब उदवंत नगर के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह (संयोजक) , लाल बहादुर लाल, पर्यवेक्षक धर्मेश उपाध्याय, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद अशफाक, सुधीर कुमार सिंह, बुटन यादव,डॉ रंजन कुमार सिंह ,कार्यालय सचिव जीतू चंद्रवंशी, पवन कुमार सचिव आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ, रामकुमार सिंह, पप्पू जी ,हरि ओम जी, धीरज जी,शशि भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरा में यातायात थाना द्वारा सघन वाहन जांच चलाया गया!नए डिजिटल हैंड डिवाइस से हुई जुर्माने की वसूली।

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस- 2023 मनाया

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला का समापन! संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने प्रशिक्षकों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने शिक्षा संवाद के आयोजन से संबंधित अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मृदा स्वास्थ्य के लिए वैकल्पिक पोषक प्रणालियों को बढ़ावा देने पर एक कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment