RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: 20 मई के राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल की सफलता हेतु भाकपा माले आरा विधानसभा चुनाव तैयारी समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 मई।आज भाकपा माले जिला कार्यालय पर आरा विधानसभा तैयारी समिति की बैठक संपन्न हुई।यह बैठक 20 मई 2025 को ऐक्टू सहित 10 ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित होने वाले मजदूर हड़ताल को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हेतु आयोजित हुई।
इस बैठक में स्किम वर्करों आशा,रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन भाकपा माले आरा विधानसभा प्रभारी विजय ओझा ने की।भाकपा माले आरा विधानसभा तैयारी समिति में भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह मुख्य अतिथि थे।बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लगातार मज़दूरों के अधिकारों में कटौती कर रही है.4 श्रम कोड बिल क़ानून लाकर मज़दूरों के 44 कोड कानूनों को निरस्त कर मज़दूरों के अधिकारों पर हमला किया है।माले नेता जवाहरलाल सिंह ने कहा कि हमें मज़दूरों के अधिकारों के हक में हमे मज़दूरों की गोलबंदी करते हुए बयापक मज़दूरों को सड़क पर उतारते हुए मजदूर हड़ताल को सफल बनाने में जुट जाना है।
आरा विधानसभा तैयारी समिति को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि ऐक्टू सहित 10 ट्रेड यूनियनों के हड़ताल रसोईया, आंगनबाड़ी ,आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने, उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा दिलाने सहित उनके अधिकारों की रक्षा का सवाल भी हड़ताल का ऐजेंडा में है।20 मई को मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के लिए आरा विधानसभा में भाकपा माले जोरदार तैयारी में जुट गया है।
इस बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,आरा विधानसभा के प्रभारी विजय ओझा, भाकपा माले के आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुघीर सिंह,राजनाथ राम, अशोक कुमार सिंह उर्फ मिल्टन कुशवाहा, शुशील कुमार यादव, ऐक्टू नेता बालमुकुंद चौधरी,संतविलास राम, विकास कुमार,दीना सिंह थे।

Related posts

राजस्थान:पोर्टल के प्रारंभ होने से खाद्य सुरक्षा से जुड़ने की प्रक्रिया हुई आसान एवं पारदर्शी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

rktvnews

कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग के” ज्ञान पोस्ट” सेवा का लें लाभ,किफायती दरों में भेज सकते हैं अध्ययन सामग्रियां।

rktvnews

भोजपुर:NIC बिहार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा।

rktvnews

मधयप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment