RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

सीतामढ़ी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत।

सीतामढी/बिहार 15 सितंबर।आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वेब कास्टिंग के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का मुख्य बिंदु कचरा मुक्त भारत बनाना है। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग के इस पाक्षिक अभियान स्वच्छता ही सेवा के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाना है। यह विशाल सामुदायिक सक्रियता का व्यापक अभियान पुराने अपशिष्ट की सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधि के लिए है।
वहीं, इस संबंध में जिला जल स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक शंकर शंभू ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जन समुदाय की सक्रियता और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि इसे एक जन आंदोलन का रूप देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत निर्धारित रोस्टर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों की जाएंगी।

Related posts

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार मंत्री मो0 जमा खान द्वारा सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता को चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पुलिस टीम ने पब्लिक टीम को 33 रनों से हराया।

rktvnews

कहानी संग्रह “दास्तान” लोकार्पित! हिंदी कहानी के केंद्र में मनोरंजन और आनंद होता है, जैसे प्रेमचंद की कहानियों में हम देखते हैं: मुकेश वर्मा

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में महिला सशक्तिकरण नीति ऐसी हो जो दूसरे राज्यों के लिये प्रेरणा बनें: महिला बाल विकास मंत्री भूरिया

rktvnews

अश्लीलता को बढ़ाने देने में श्रोता समाज का हाथ:कुमार अजय सिंह गीतकार

rktvnews

Leave a Comment