RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)13 जुलाई। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वितीय वर्ष 2023-24 में कुल 186 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसके आलोक में 12 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि किसानों को उर्वरक की कमी नहीं हो। इसके लिए निर्धारित लक्ष्य 27,000 मैट्रिक टन यूरिया एवं अन्य उर्वरक प्राप्त करते हुए किसानों को जागरूक करते हुए वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि जुलाई एवं अगस्त माह में उर्वरक की अधिक माँग रहती है। किसानों को ससमय उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निगरानी एवं अनुश्रवण कोषांग के माध्यम से दिनांक 11.07.2024 को बक्सर जिलांतर्गत उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक जाँच कराई गई है। प्राप्त अनियमितता के आलोक में विधि सम्मवत कार्रवाई करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करे। इसके साथ साथ उर्वरक के कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय की शिकायतों पर अपने स्तर से भी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगे।
किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक दुकानों के साथ बैठक कर उनके माध्यम से किसानों को जागरूक करेंगे ताकि सभी किसान ससमय उर्वरक प्राप्त कर लें एवं भीड-भाड की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि उर्वरक की वितरण, कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि त्वरित गति से संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा सकें।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, माननीय सदस्य विधान सभा क्षेत्र, बक्सर एवं राजपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग ने चिंतन शिविर-2026 में “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु मतदान प्रक्रिया एवं ई0भी0एम0 संचालन से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

वार्षिक नौसेना शिक्षा समिति सम्मेलन – 2023 का पोरबंदर में आयोजन ।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी राधा चरण साह ने किया झंडोत्तोलन कहा राष्ट्र सर्वोपरि।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment