RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चलो करें आवास पूरा अभियान का शुभारंभ।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 15 सितंबर।पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन एवं उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग की पहल “अब ना रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा” के तहत लंबित सभी आवासों को पूर्ण करने हेतु “चलो करें आवास पूरा” अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 सितंबर 23 से 10 अक्टूबर 23 तक संचालित होगा। ज्ञात रहे पश्चिमी सिंहभूम जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) अंतर्गत 48,721 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी विरुद्ध 46,977 आवास को पूरा कर लिया गया है तथा शेष 1744 आवास लंबित है। जिसको इस अभियान के तहत पूरा किया जाना है।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि अपूर्ण आवास के लाभुकों को आवास पूर्ण करने हेतु पंचायत/गांव/टोला स्तर पर सहायता प्रदान की जाएगी। अभियान की सफलता के लिए इसके प्रथम चरण में जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर अभियान और उसके उद्देश्य का व्यापक प्रचार प्रसार तथा सभी लंबित आवासों के लाभुक की सूची तैयार करते हुए प्रत्येक लाभुक से संपर्क स्थापित कर उसकी समस्याओं का निदान किया जाना है। लाभुकों को प्रेरित करने हेतु मानकी-मुंडा से सहयोग प्राप्त कर ग्राम सभा का आयोजन, पंचायती राज व्यवस्था तहत सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर आवास को पूर्ण करने की कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाना है।
उक्त बैठक में सभी प्रमुख, उप प्रमुख, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर: अपर समाहर्ता द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति के शोधकर्ताओं ने ‘हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ की ओर बढ़ने के लिए मेथनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड के संयोजन से हाइड्रोजन उत्पादन की एक कुशल विधि विकसित की है।

rktvnews

धान की पराली प्रबंधन कार्यशाला में पराली जलाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीतियों और समाधानों की पहचान की गई।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण मे मतदान का प्रतिशत घटा।

rktvnews

जयपुर:ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment