RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर के कोईलवर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 17304 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 सितम्बर। भोजपुर के कोईलवर थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने एक ट्रक पर लदे 17304 बोतल मे 5292.36 लीटर अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू बरामद किया है। मद्य निषेध इकाई पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र पुलिस बल की गठित टीम ने पटना- आरा-बक्सर फोरलेन पर कुलहड़िया टोल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक 10 चक्का ट्रक (RJ-14 GG/4609) को दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक पर से 750 एम एल का 2400 बोतल, 375 एम एल का 4152 बोतल और 180 एम एल का 10752 बोतल, कुल मिलाकर 17304 बोतल में 5292.36 लीटर अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू जप्त कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक, एक मोबाइल और 11450 रूपया नगद भी जप्त किया। साथ ही पुलिस ने इसमें संलिपित दो शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्करों में राजस्थान के बाड़मेर जिला के सिंदरी थाना क्षेत्र के नैनो राम और मेहरा राम शामिल हैं। इस संबंध में पुलिस ने कोईलवर थाना में कांड संख्या 557/23 दिनांक 14/9/23 दर्ज किया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर के यात्रियों में गहरी नाराज़गी, नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन में नहीं मिला ठहराव।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने भारत-ब्राजील दूरसंचार सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सहकारिता मंत्रालय में नेशनल कॉपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (NCOL) की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहम्मद यामाहि को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता।

rktvnews

Leave a Comment