RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पुलिस टीम ने पब्लिक टीम को 33 रनों से हराया।

गणतंत्र दिवस पर शाहपुर में आयोजित शाहपुर पुलिस बनाम शाहपुर पब्लिक क्रिकेट मैच का कप

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर मे लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर झंडोतोलन के बाद शाहपुर थाना की पुलिस टीम और शाहपुर की पब्लिक टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शाहपुर पुलिस टीम बनाम शाहपुर पब्लिक टीम का मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। 10-10 ओवर का मैच खेला गया। शाहपुर पुलिस टीम के कप्तान राकेश कुमार, उप कप्तान संजीव कुमार और टीम के कोच थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश मालाकार थे जबकि पब्लिक टीम के कप्तान बंटी पांडे थे। शाहपुर पब्लिक टीम के कप्तान बंटी पांडे ने टाॅस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए शाहपुर पुलिस टीम ने 10 ओवर मे 6 विकेट पर 136 रन बनाये। चेज करने उतरी शाहपुर पब्लिक टीम 10 ओवर मे पांच विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। और इस तरह शाहपुर पुलिस टीम ने शाहपुर पब्लिक टीम को 33 रनों से हरा दिया। शाहपुर पुलिस टीम की तरफ से विशाल कुमार ने शानदार 102 रन बनाया। शाहपुर पुलिस टीम के ऑलराउंडर उपेंद्र कुमार यादव ने अपनी टीम को जिताने मे अहम योगदान दिया। विशाल कुमार और ऑलराउंडर उपेंद्र कुमार यादव के बल पर पुलिस टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

Related posts

बिहार के बिहटा में खनन विभाग की महिला पदाधिकारियों पर हुए हमले और अवैध बालू खनन के खिलाफ भाजपा भोजपुर ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला जला किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: नवज्योति क्लब ने हासिल की जीत,आदर्श क्लब और एटलेटिको रहे बराबरी पर।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महालोक में गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे।

rktvnews

जनता है परेशान किस यात्रा के दे साथ।

rktvnews

गढ़वा:मध्यान भोजन योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में श्री सत्य सांई नर्सिंग कॉलेज का किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment