RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार मंत्री मो0 जमा खान द्वारा सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता को चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण।

सीतामढ़ी/बिहार 04 अगस्त।सम्बल योजना अन्तर्गत 55 चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मो0 जमा खान द्वारा सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर 55 (पचपन) चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण जिला अतिथि गृह, सीतामढ़ी से किया गया। वितरण कार्यक्रम में निजू कुमार राम, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी के द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया जाता है। 18 वर्ष या उससे अधिक न्यूनतम 60 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता वाले छात्र/छात्राएँ एवं स्वालंबंन के उद्देश्य से रोजगार करने वाले पात्र आवेदक समाज कल्याण विभाग के बेवसाईट https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Default.aspx के माध्यम ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत अबतक कुल 73 लाभुकों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।

Related posts

मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि।

rktvnews

शारदा प्रसाद सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र के रंग, युवा के संग” पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडोतोलन कर प्रधानमन्त्री ने की भ्रष्टाचार, ग़ुलामी के दौर, महंगाई और भारत के विकास की बात।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में सोमवार से शुरू हुए 9 कैंप!स्मार्टफोन वितरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

Leave a Comment