RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शेरशाह सूरी मकबरा, सासाराम से शुरुआत।

रोहतास/बिहार 15 सितंबर।आज शेरशाह सूरी मकबरा सासाराम से उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष जिला जल एवं समिति रोहतास शेखर आनन्द की अध्यक्षता में रोहतास के सभी ग्राम पंचायतों में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस समारोह में मेयर, नगर निगम सासाराम काजल कुमारी, नगर आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल, निदेशक डीआरडीए रामबाबू, जिला समन्वयक अखिलेश्वर कुमार पाण्डेय, जिला सलाहकार-SLWM मो शाहबाज रहीम, जिला सलाहकार-MLE & MIS श्री रवि कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभी पदाधिकारी/कर्मी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सासाराम एवं नासरीगंज, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नगर निगम सासाराम अंकुश कुमार, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख संझौली व स्वच्छता आयोजन मधु उपाध्याय एवं अन्य शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘‘कचरा मुक्त भारत’’(Garbage Free India) बनाया जाना है। जिसके अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के विभिन्न घटकों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम, गांव-गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान, स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, दीवार चित्रण, स्वच्छता-चौपाल इत्यादि गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। साथ ही समुदाय द्वारा अपने गांव को “ODF Plus Model” बनाने के लिए जन भागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन के उपायों को अपनाने के लिए स्वच्छता शुल्क संग्रह के प्रति उत्प्रेरित किया जायेगा। इसके तहत जिला सभी ग्राम पंचायतों/वार्डों में 15.09.2023 से 02.10.2023 तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:पीएम श्री विद्यालय योजना में शिक्षक संघ ने अनियमितता का लगाया आरोप,डीईओ को ज्ञापन।

rktvnews

भाजयुमो का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ!लाठी गोली की निरंकुश सरकार को युवा देंगे कलम से जवाब :जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

पहलगाम तिरंगा यात्रा से गूंजा अखंड भारत का संदेश, कश्मीर ने दिया विश्व को शांति, सद्भावना और विकास का पैगाम।

rktvnews

25 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं शंख टूस फेशियल कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर : वरिष्ठ पत्रकार स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा की पुण्यतिथि मनी।

rktvnews

Leave a Comment