RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शनिवारीय गतिविधि के तहत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में चित्र सह पोस्टर कार्यशाला स्वरचना गतिविधि आयोजित किया गया। सुरक्षित शनिवार गतिविधि के साथ कला गतिविधि निश्चित रूप से छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए सराहनीय कदम जैसा है। सुरक्षित शनिवार गतिविधि के अंतर्गत विषय रखा गया था “लू से बचाव”इस कला शिविर में तकरीबन 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि छात्राओं ने मिलकर विद्यालय में एक सृजनात्मक रचनात्मक माहौल बना दिया है। हम क्या सोच रहे हैं क्या व किस तरह का हमारा मन मिजाज है चित्रों में साफ दिख जाता है। सभी सम्मानित विद्यालय सदस्य के साथ छात्राओं को इस अवसर पर शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने एक समूह गायन तैयार करवाया था,हम होंगे कामयाब,हम होंगे कामयाब एक दिन जैसे गीतों से विद्यालय में कुछ पल के लिए सांस्कृतिक माहौल बन पड़ा। चित्रों का अवलोकन करते हुए अजय राय, प्रमोद कुमार, रौशन राय ने कहा कि रचनाधर्मिता हर छात्राओं में है। तब हैं कि समय-समय पर विद्यालय में कलात्मक गतिविधियां आयोजित होते रहने से छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती हैं। विद्यालय में हमेशा रचनात्मक माहौल बना रहना चाहिए इन कला गतिविधियों से सोच व समझ में व्यापकता आती है। छात्राओं द्वारा सृजित चित्र में गांव कस्बों की आड़ी तिरछी गलियां कच्ची मकाने और गांव की कुंआ पेड़ पौधो ने चित्रों को शीर्ष बना दिया था। पूरे आयोजन को संयोजित किया था चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने। अपने वैचारिक नवाचार संशोधन में कला के बारिकियों और कलात्मकता पर सारगर्भित विचार रखा छात्राओं में शामिल मुख्य सोनम कुमारी , किरण कुमारी, रौशनी कुमारी, अनुष्का कुमारी, काजल कुमारी, अंजुम आरा, रौशनी खातून,पायल कुमारी, प्रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजली कुमारी, गुड़िया कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रिया कुमारी, सुरूची कुमारी, सलोनी कुमारी मुख्य है।

Related posts

पटना:अभय अमन का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

बक्सर :अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा, की अध्यक्षता में नगर भवन, बक्सर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय किसान मेला सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :03 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment