RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सुरेश पटवा, प्रभु दयाल मिश्र, प्रो खेमसिंह डहेरिया और मनीष दुबे साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा में सम्मानित।

भोपाल/ मधयप्रदेश 15 सितंबर।श्री नाथद्वारा राजस्थान में 1937 से परिचालित “साहित्य मंडल संस्था” ने 14 सितम्बर 2023 को “हिंदी दिवस” के अवसर पर आयोजित “हिंदी लाओ देश बचाओ” और अखिल भारतीय समारोह में देश भर के पधारे हिंदीसेवी साहित्यकारों का सम्मान किया। संस्था के प्रधानमन्त्री श्याम देवपुरा ने अपनी टीम के साथ मिलकर दो दिवसीय वृहद् आयोजन में 54 साहित्यकारों की श्री नाथद्वारा में ठहरने-भोजन की निशुल्क व्यवस्था कर उन्हें गरिमापूर्वक सम्मानित किया।
भोपाल के साहित्यकार सुरेश पटवा को “हिंदी भाषा शिरोमणि” मानद उपाधि के साथ “रामरघुनाथ स्मृति सम्मान” प्रदान किया गया। प्रभुंदयाल मिश्र को “हिंदी साहित्य शिरोमणि” के साथ “आचार्य डॉ. नारायण शास्त्री सम्मान”, जबकि प्रोफ़. खेमसिंह डहेरिया को “साहित्य वाग्विभूति” मानद उपाधि के साथ “डॉ.दाऊदयाल गुप्ता स्मृति सम्मान”, और मनीष दुबे को हिंदी साहित्य विभूषण मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
ज्ञातव्य है कि साहित्य मंडल नाथद्वारा पिछले 86 वर्षों से “हिंदी लाओ देश बचाओ” आंदोलन चला रहा है। यह संस्था देश के 2000 से अधिक साहित्यकारों और कलाकारों को सम्मानित कर चुका है। मण्डल बहुत छानबीन करके साहित्य सम्मान हेतु चयन करता हैं। इसके लिए उनकी एक समिति हिंदी साहित्य के विकास और उन्नयन पर नज़र रखती है। सुरेश पटवा नगर की अनेकों साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर एक योद्धा की तरह हिंदी साहित्य सेवा में रत हैं। वैदिक साहित्य के अध्येता प्रभुदयाल मिश्र सनातन अध्यात्म विषय के पिपासु शोधकर्ता हैं। हिंदी सेवा मनीषी प्रोफ़. खेमसिंह डहेरिया हिंदी के उपयोग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु संकल्पित हैं जबकि मनीष दुबे रामायण में इंजीनियरिंग विज्ञान विषय पर विषद शोध को समर्पित हैं।

Related posts

फिल्म ‘बंधन सात फेरों का’ में दो भाइयों की जोड़ी राम के आदर्शों और त्याग का संपूर्ण चित्रण है।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों में शुमार 50 हजार के ईनामी राम अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बबुरा मे महादलित समुदाय के बीच विभिन्न समस्याओं का किया निदान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सीमाओं का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थिति का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

पटना:नए साल पर कानून-व्यवस्था सुदृढ रखने को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, सभी जिलों को आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment