RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा के खिलाफ जदयू के पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 सितम्बर। जाति आधारित गणना विरोधी भाजपा के खिलाफ जदयू के पोल खोल अभियान के अंतर्गत भोजपुर जिला के शाहपुर में मशाल जुलूस निकला गया। “भाजपा भगाओ देश बचाओ” अभियान में शामिल अगियाॅव के  जदयू के पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज से शाहपुर बाजार होते हुए थाना मोङ तक निकला गया। मशाल जुलूस में शामिल जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अगियाॅव के पूर्व जदयू विधायक प्रभुनाथ राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार है। इसीलिए केंद्र की भाजपा सरकार जातीय गणना नहीं कराना चाहती है। उन्होंने बेतहाशा बढे महंगाई, बेरोजगारी, धार्मिक उन्माद सहित अन्य विषयों पर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। मशाल जुलूस में अगियाॅव के पूर्व जदयू विधायक प्रभुनाथ राम, भोजपुर जिला जदयू अध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, विधानसभा प्रभारी राजकुमार शर्मा, प्रखंड प्रभारी कमलेश मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र राम, जदयू महिला नेत्री राधा सिंह, नगर जदयू अध्यक्ष दीपक पांडे, गुप्तेश्वर साह, भुटेली महतो, झूलन गोंड, ठाकुर प्रसाद, श्रीकांत राम, रेयाज अंसारी, दुर्योधन बिंद, राजेश यादव, संतोष गुप्ता, राधा कृष्ण गोंड, उज्जवल सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र धानुक सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

सफ़लता की कहानी:तकनीक की उड़ान से ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा ने खरीफ और रबी सीजन में कमाये दो लाख रुपए।

rktvnews

गढ़वा: नगरपालिका चुनाव:प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:दीपंकर भट्टाचार्य पहुंचे शाहपुर के बिलौटी।

rktvnews

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के जरिए लोक शिकायतों के निवारण का अध्ययन करने के लिए डीएआरपीजी प्रतिनिधिमंडल ने बिहार का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment