आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 सितम्बर। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि 25 सितंबर को भोजपुर जिला में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन मे शिरकत करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के भोजपुर जिला के आगमन पर ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह किया जायेगा। इस अवसर पर कोईलवर से लेकर नागरी प्रचारिणी तक जगह-जगह पर तोरण द्वार बनाया जाएगा और बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। तैयारी समिति की बैठक में बोलते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि भोजपुर क्रांतिकारियों की धरती रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रथम आगमन पर उनका अतुलनीय अभिनंदन एवं स्वागत भोजपुर की धरती पर किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिले के वरिष्ठ नेताओं की एक कमिटी बनाई गई है जो कार्यक्रम को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे और बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम स्थल पर अपने साथ लायेंगे। बैठक का संचालन श्रीधर तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में तीर्थनाथ दुबे, शिव कुमार सिंह, डॉ शशि कुमार सिंह, मोहन दुबे, रीता सिंह, अशोक यादव, जितेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश राय, सैयद राशिद हुसैन, रजी अहमद, जंग बहादुर सिंह, श्रीकांत तिवारी, राम उग्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुभाष मौआर, शशिकांत तिवारी, नवीन राय, राकेश त्रिपाठी, राकेश पांडे, गोपाल कृष्ण गोखले, मनोज, अंजनी, राशिद इमाम, मिंटू, नंदजी राम, अंजनी कुमार सिंह, संतोष पांडे, चितरंजन सिंह, मुन्ना प्रभा सिंह यादव, अमित पांडे, शिव शंकर चौबे, शिवनाथ, वीरेंद्र पांडे, संतोष ओझा, लक्ष्मण ठाकुर, राजकुमार प्रसाद, सुशील शर्मा, अंजनी कुमार पांडे, अशोक सिंह, बहादुर राय, राजू पाठक, ललन पासवान, शिव शंकर ठाकुर, लुटावन चौरसिया, अख्तर हुसैन, विजय राम, शिव कुमार राम, बिजेंदर राय, आनंद कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।
