बक्सर/बिहार 14 सितंबर।आज उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी दिवस पर अपने अपने विचारो को रखा। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम जिलावासियों एवं सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगण को हिंदी दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हिंदी संवैधानिक रूप से भारत की राजभाषा के साथ-साथ भारत में सबसे अधिक बोली या समझी जाने वाली भाषा है। हम सभी को अपने दैनिक उपयोग में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय के विभिन्न शाखों से कर्मीगण उपस्थित थे।
