RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट।

जयपुर/राजस्थान 14 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरुवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इनके साथ विधायक एन.ए. हारिस भी उपस्थित थे।
इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प, स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कोटा शहर के नवनिर्मित चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लिए भी तारीफ की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, युवा मामले एवं खेल मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चौधरी और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने उपायुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने थरकोट झील का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद ने विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के उपलक्ष्य में “वैश्विक मानक और आईपीआर” पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर : ईद व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

08 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment