RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नगरपालिका चुनाव: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण।

निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराना हमारा लक्ष्य: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 फरवरी।नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के तहत आज चल रहे मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना भवन, सहकारिता कार्यालय, खनन कार्यालय, पीएचडी कार्यालय, रेडरोज स्कूल परिसर में बनाये विभिन्न बूथों पर विधि व्यवस्था के अलावा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था, बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता का व्यवस्थित कतार, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं हेतु की गई व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रैंप, व्हीलचेयर एवं चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूलभुत सुविधा (AMF) के तहत मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदाताओं से बात-चीत कर नगरपालिका आम चुनाव में अपने परिजनों के साथ शतप्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। आगे निरीक्षण के क्रम में मतदान को लेकर बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बूथों पर अनावश्यक जमावड़ा के अलावा चुनाव ड्यूटी का निर्वहन पूरी तरह से सजग व सतर्क रहते हुए करने का निर्देश अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल, योजनाबद्ध व गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिले के 65,000 से अधिक महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करायी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हृदय शाह के मोतीमहल, रानीमहल सहित शंकर शाह, रघुनाथ शाह एवं रानी दुर्गावती के स्मारकों का किया जाएगा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:”जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

देवघर: उपविकास आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत शंकरी का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुपुर्द की निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रतियां।

rktvnews

हनुमानगढ़:एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment