RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़खा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण !मिशन मोड में जिला के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय को किया जाएगा समुन्नत।

सारण/ छपरा 13 सितम्बर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गडखा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा जिला पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में नव निर्मित पार्क का उद्घाटन करने के पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय के सामने लगभग दो एकड़ अतिक्रमित जमीन को खाली करवा दिये जाने की जानकारी दी गयी। इसपर जिला पदाधिकारी ने मनरेगा योजना के तहत इस जमीन पर तालाब खुदवाने का निर्देश दिया। विद्यालय के निर्माणाधीन चाहर-दीवारी को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया।
विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की साफ-सफाई संतोषजनक ढंग से पाई गयी। दीवालों पर रंगरोगन आकर्षक ढंग से किया गया था। दीवालों पर विषयों की जानकारी से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गयी थी। जिला पदाधिकारी ने गतिविधि कक्ष को और अधिक क्रियेटिव ढंग से उन्नत करने को कहा। गतिविधि कक्ष में पढ़ाई के अलावा अन्य कलात्मक विद्याओं में पारंगत होने का प्रशिक्षण देने हेतु निदेशित किया गया। समाचार पत्र नियमित रुप से पढ़ने हेतु बड़ा पेपर स्टैंड लगवाने का निर्देश दिया गया। किचेन साफ-सुथरा पाया गया। डाइनिंग वाले जगह में भी साफ-सफाई के दृष्टिकोण से टाइल्स लगवाने का निदेश दिया गया। विद्यालय में कक्षा 06 से 12 वीं तक कुल 200 छात्राओं का नामांकन उपस्थिति पंजी में पाया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्राओं के साथ लगभग ढाई घंटे तक वार्ता कर जिज्ञासावश पूछे गये विविध विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर को बहुत ही सरल भाषा में दिया। प्रश्नों के उत्तर के पश्चात छात्राओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिली। छात्राओं से विद्यालय से संबंधित समस्या के बारे में भी पूछा गया। परन्तु सबों ने एकस्वर में अपने संतोष को प्रदर्शित किया। जिला पदाधिकारी के द्वारा छात्राओं से बड़े सपने देखने और उनके अनुकूल कड़ी मिहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जीवन में आत्मनिर्भर बनना है, आगे बढ़ना है तो संकल्पित और दृढनिश्चयी होकर अपने लक्ष्य को पाने हेतु दिन रात एक कर देना होगा।
निरीक्षण के पश्चात जिला भर के सभी कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय के वार्डन के साथ बैठक कर आवासीय विद्यालय गरखा के तर्ज पर ही अपने-अपने विद्यालयों को विकसित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला क्रार्यक्रम पदाधिकारी, सर्वशिक्षा अभियान, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, गड़खा के साथ स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

आरा रेल थाने ने ट्रेन के स्लीपर कोच से 36 बियर के केन को किया बरामद।

rktvnews

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में गगनयात्रियों – ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीबी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को सम्मानित किया।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने शराबबंदी की मासिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूकंप त्रासदी के बीच म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की।

rktvnews

“संघ और स्त्रियाँ: सेविका समिति से शताब्दी तक की यात्रा”

rktvnews

Leave a Comment