RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

कृषि, बिजली, सिंचाई, सड़क, शिक्षा एवं बाढ़ पूर्व तैयारी सहित विभिन्न विकासात्मक विषयों की हुई विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 जून।18 जून को समाहरणालय सभागार, आरा में माननीय सांसद, आरा सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सांसद ने वर्तमान कृषि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता एवं त्वरित प्रतिस्थापन की समुचित व्यवस्था की जाए।
सांसद ने सोन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि कृषि कार्यों के मद्देनजर सभी नहरों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा बाजार में उर्वरकों की किसी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में लंबित मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा सभी विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण की प्रगति की सतत निगरानी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि खराब सोलर लाइटों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।
कब्रिस्तानों की घेराबंदी से संबंधित विषय पर सांसद ने जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारियों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद ने ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बाढ़ निरोधी एवं शमन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत आपूर्ति, नहरों में जल की उपलब्धता, सड़क निर्माण एवं अन्य स्थानीय विकासात्मक विषयों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी भोजपुर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय सांसद एवं समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई से संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर श्री सोनू कुमार राय, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद , श्री राधाचरण साह , माननीय सदस्य संदेश विधानसभा ,श्री महेश पासवान, माननीय सदस्य अगिआंव विधान सभा, श्री राकेश रंजन, माननीय सदस्य शाहपुर विधान सभा, श्रीमती आशा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डा कैलाश प्रसाद सिंह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालु की उपेक्षा पर एक गंभीर सवाल!

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत।

rktvnews

चतरा:ईद, सरहुल, चैती छठ, रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment