RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ: राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे प्रयागराज,महाकुम्भ में किया स्नान।

प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)09 फरवरी। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम घाट पर पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने इस पावन, ऐतिहासिक और सनातन संस्कृति के अद्भुत मौके पर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। यह स्वर्णिम पावन अवसर 144 वर्ष बाद मिला है।
श्री देवनानी ने कहा कि प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद भी वहां स्नान और पूजा अर्चना की बेहतरीन, स्वच्छ और सुरक्षित व्यवस्थाएं हैं। श्री देवनानी ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। महाकुंभ में राजस्थान के मंत्रिमंडल और सभी विधायकगण को पवित्र स्नान कराने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी श्री देवनानी ने आभार ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति और परम्परा समृद्ध है। ऐसी पुरातन एवं वैभवशाली सनातन संस्कृति और परम्परा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती है।
श्री देवनानी ने हवाई जहाज में मौजूद मंत्रिमंडल के सदस्यगण और विधायकगण के साथ जय श्री राम के पावन शब्द एक स्वर में गुंजायमान कर वातावरण को पावन सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता का बना दिया।
वासुदेव देवनानी ने प्रयागराज में पावन स्थल पर स्थापित मंदिरों के दर्शन किए और वहां मौजूद संतो का आशीर्वाद भी लिया।

Related posts

भोजपुर:पटना प्रमंडल इकाई में भोजपुर के दो शिक्षको को मिली जिम्मेदारी, शिक्षकों में हर्ष।

rktvnews

क्वार्टर फाइनल मैच में रामगढ़ एवं गिरिडीह के बीच रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में चार 4-3 से जीत हासिल किया।

rktvnews

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

भोजपुर : मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका! टॉप टेन में बनाया स्थान।

rktvnews

जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्यों को दंडित किया जाना अनुचित।

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधक समिति एवं रक्त केंद्र से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment