RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)07 मार्च।जिला पदाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिले में धान अधिप्राप्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 203 पैक्स/व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति कार्य में संलग्न हैं। अब तक कुल 6944 किसानों से 38,749.42 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 77 प्रतिशत है।
बैठक में बताया गया कि अधिप्राप्त धान के एवज में अब तक 6803 किसानों (लगभग 98 प्रतिशत) को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
समीक्षा के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि जिले में अब तक 3741 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया गया है, जो जिले के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कम है।
जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को चावल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जिले में निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए।
साथ ही सभी पैक्स एवं संबंधित पदाधिकारियों को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य करने को कहा गया।
बैठक में विजय कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक, सहयोग समिति, दरभंगा प्रमंडल; संजीव कुमार, सहायक निबंधक, दरभंगा/बेनीपुर अंचल; जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा तथा जिले के सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:डी.एम व एस.एस.पी द्वारा संयुक्त रूप से लोक सभा निर्वाचन को लेकर किया गया संवाददाता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:चरपोखरी के बालिका+2 विद्यालय प्रांगण में, छोटी दीपावली के अवसर पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:जूनियर स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप देखने पहुंचे,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आरा लोकसभा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एवं फास्टर केयर अप्रूवल कमेटी के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment