RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण: मतदान करने तथा सच्चे एव अच्छे उम्मीदवारो के चयन हेतु गांघी संग्रहालय के सदस्यों द्वारा जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं कैंडल मार्च का आयोजन।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)20 मई।एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स, बिहार इलेक्शन वाच एव एक्शन फार एकाउंटेंबल गवर्नेस (आग) के संयुक्त तत्वावधान मे मेरा वोट मेरा देश अभियान के तहत अधिकतम मतदान करने तथा सच्चे एव अच्छे उम्मीदवारो के चयन हेतु शहर के गांघी संग्रहालय के सदस्यों द्वारा एक जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं कैंडल मार्च का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि एक वोट देश से मजबूत होगा उन्होंने कहा कि चुनाव मे वे अपना वोट ना बेचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारो की पृषठभूमि के बारे मे जानकारी प्राप्त करे और दूसरो को भी बताए वहीं राय सुंदर देव शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान सोच-विचार कर अच्छे उमीदवार को वोट दे । किसी के लालच एवं प्रलोभन में वोट न दे। ऐसे उम्मीदवारो का विरोध करे जो बाहुबल एव धन-बल का इस्तेमाल करते है । सोशल मीडिया से फैलाए जाने वाले फेक न्यूज अथवा गलत जानकारी को बगैर विश्लेषण के बढावा ना दे ।ए डी आर के प्रतिनिधि विनय कुमार ने युवाओं से अधिक से अधिक मतदान के लिए आग्रह किया । कार्यक्रम में उपस्थित डॉ कमलेश कुमार, संगीता चित्रांश,अमिता निधि, गौरीपूजन गुप्ता, कौशल सिंह, राज गुरु,रंजीत गिरि, दिग्विजय कुमार, शिवानन्द राय, नौनित गिरी,मेघना निधि आदि ने जिले के मतदाताओं से आगामी 25 मई को मतदान करने के लिए अपील की ।

Related posts

पिथौरागढ़:विद्यालयों के आस पास नही रहेंगी तंबाकू पान बीड़ी की दुकान: जिलाधिकारी

rktvnews

भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का शुभारंभ किया!इंदौर नगर निगम के भवन निर्माण के लिये 50 करोड़ रूपये की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर: विद्यालयों के प्रमाणपत्र होते है “वार्षिकोत्सव”: एम के मिश्रा

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखण्ड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिक की सुरक्षित वापसी।

rktvnews

आरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, दिया एकजुटता का मंत्र।

rktvnews

Leave a Comment