RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,पलायछा ग्राम के समीप से जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)08 अप्रैल।जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन की विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में भितरवार तहसील के ग्राम पलायछा के समीप रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त एक जेसीबी मशीन व एक ट्रेक्टर जिला प्रशासन की टीम द्वारा जब्त किए गए हैं।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी भितरवार डी एन सिंह ने बताया कि पलायछा के समीप रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने जेसीबी व ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर बेलगढ़ा पुलिस थाने में पहुँचाया।
इस कार्रवाई को तहसीलदार भितरवार धीरज सिंह परिहार व नायब तहसीलदार राकेश कुमार सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंजाम दिया।

Related posts

भोजपुर:अभाविप ने 76वां स्थापना दिवस पर किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एकदिवसीय बिहार दौरा।

rktvnews

छिंदवाड़ा में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

rktvnews

मोतीहारी: पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने किया पालनाघर का उद्घघाटन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने टेराकोटा कार्य में संलगन्न प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment