RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजे गए निर्देशक सह अभिनेता “दीप श्रेष्ठ”।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 के साथ निर्देशक सह अभिनेता “दीप श्रेष्ठ”।
सम्मानों और पुरस्कारों से नई ऊर्जाओं के संचारों के साथ बढ़ जाती है जिम्मेदारियां : दीप श्रेष्ठ

RKTV NEWS/पटना (बिहार)07 सितंबर।शिक्षक दिवस पर निर्देशन और अभिनय की दुनिया में ख्याति प्राप्त कर चुके निर्देशक सह अभिनेता दीप श्रेष्ठ को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
बिहार, उत्तर प्रदेश,दिल्ली,मुम्बई के कई नये कलाकारों,गायकों को प्रशिक्षित करने वाले और अपने फ़िल्मों और मयुजिक एल्बमो में उन्हें मौका दे शिखर पर पहुंचाने वाले दीप श्रेष्ठ ने मिले सम्मान को लेकर कहा कि जब भी कोई पुरस्कार या सम्मान मिलता है तो उस दिन से मेरी ज़िम्मेदारी और बढ जाती है कि और बेहतर कामों की शुरुआत करूं।
विदित हो की दीप श्रेष्ठ ने 3500 हजार गानो और एक फिल्म माई के दुलार, दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक” विरासत” का निर्माण एवं निर्देशन किया है। इन्होंने पद्मश्री शारदा सिन्हा के सभी गानो का निर्देशन भी किया है। खासकर छठ गीत को आज से 25 साल पहले शूट किया था जब दीप के निर्देशन में निर्मित तहलका मचा रही थीं गवनवा लेजा राजा जी।
दीदीजी फाउंडेशन कि स्थापिका नम्रता आनन्द पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं GKC के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रजन ने किया ।इस कार्यक्रम मे कई गणमान्य शिक्षक,संगीत गुरू,कलाकार, पत्रकार,गायक गायिका उपस्थित थे । निर्देशक सह अभिनेता दीप श्रेष्ठ ने मिले सम्मान के प्रति कार्यक्रम के आयोजकों को अपने आभार प्रकट किए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 20 अगस्त 25

rktvnews

जनसंघ के इतिहास को समझे बिना समकालीन भारतीय राजनीति को समझना मुश्किल: प्रो. के. जी. सुरेश

rktvnews

सारण: बाल सभा सह सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क।

rktvnews

एनिमेशन क्रैश कोर्स और वीएफएक्स पाइपलाइन ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में महत्वाकांक्षी एनिमेटरों को उत्साहित किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment