RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:चिराग जी के साथ से एनडीए को मिलेगी अधिक सीटों की सौगात:राकेश सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर।संदेश विधान सभा के पियनिया खेल मैदान में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे लोजपा रामविलास प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया तथा सभा स्थल तक नारा लगाते हुए ले गए।सभा को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ गबरू सिंह ने कहा पिछले विधान सभा में मेरे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को सम्मान न दिए जाने पर हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ी जिसका परिणाम यह हुआ कि महागठबंधन को फायदा हुआ और एनडीए गठबंधन को काफी नुकसान हुआ था ।लेकिन इस बार चिराग पासवान जी का साथ होने से और एनडीए गठबंधन को अधिक सीटों का सौगात मिलेगा। लोजपा रामविलास 243 सीटों पर अपना सीट और अपना प्रत्याशी समझकर हर सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी। हमारे नेता कहते है हम सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत 225 से अधिक सीट जीत कर राजग का सरकार बनाएंगे तथा 2025 में पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बनायेंगे ।संदेश विधान सभा राजग गठबंधन कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के तरफ से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वालो में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय सिंह,लेबर सेल जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान,संसदीय बोर्ड अध्यक्ष राजेश साहू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बबीता चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीला शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार,संजू पासवान,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार,उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, संदेश प्रखंड अध्यक्ष मीतरंजन पासवान आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 नवम्बर को!सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:15 नवंबर 23

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रम सुधारों, युवा सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

पटना:अमृत कलश यात्रा राजधानी पटना के शहीद स्मारक विधानमंडल से होते हुए पटना जंक्शन पहुंची! विशेष ट्रेन से दिल्ली हुई रवाना।

rktvnews

भोजपुर: आरा में फ़रोग़-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरे का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:लोकतंत्र का महा उत्सव: 21.60 लाख लोगों ने एक साथ ली मतदान की शपथ, बना नया रिकॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment