RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने की गड़हनी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर कार्यों की गहन समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर। गुरुवार को उप विकास आयुक्त, भोजपुर, गुंजन सिंह द्वारा गड़हनी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, डब्ल्यूपीयू (WPU), बिल्डिंग निर्माण, खेल का मैदान, आवास योजना, लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान तथा मनरेगा सहित अन्य विकासात्मक कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने सोखता, जंक्शन चेंबर एवं आउटलेट प्वाइंट का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने, महादलित टोलों में लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय का शत-प्रतिशत निर्माण पूर्ण कराने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कराने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने गड़हनी प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समय पर उपस्थित रहने और जिम्मेदारी का निर्वहन करने पर भी बल दिया। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए,निदेशक,एन. ई.पी.,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:सभी विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षकों की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों एवं बूथ एजेंटों के साथ प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण बैठक संपन्न|

rktvnews

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

नारनौल:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग की ओर से बड़कोदा में लगाए 550 पौधे।

rktvnews

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अगस्त 26

rktvnews

राष्ट्रपति ने मोहाली में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment