RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बी.एस.डीएवी. में वेद प्रचार सप्ताह संपन्न!इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सुसंस्कृत बनाने के लिए बेहद जरूरी :प्राचार्या नीशू जायसवाल।

आरा/भोजपुर 06 सितंबर। आज शहर के मिल रोड स्थित बी.एस.डीएवी. पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत चल रहे ‘चतुर्वेद शतकम् परायण यज्ञ’ संपन्न हुआ। आर्य प्रतिनिधि सभा बिहार की प्रेरणा से संचालित इस महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान में आज बच्चों ने चारों वेदों के मंत्रोच्चार से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस हवन-यज्ञ का निर्देशन वरिष्ठ शिक्षक आशीष रंजन झा ने किया। हवन-यज्ञ के पश्चात कक्षा तृतीय व चतुर्थ के विद्यार्थियों की क्रमश: सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई।
दूसरे चरण में आज कक्षा एल.के.जी., यू.के.जी., एक और दो के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी समारोह मनाया गया। इस समारोह में छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित थी। प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण के साथ-साथ गोप-गोपियों आदि के भी सजेधजे विविध प्रतिरूप दिखाई पड़े। पूर्व से ही सजधज कर बैठे इन इन गोप-गोपियों व राधे-कृष्ण ने आरंभ में हवन-यज्ञ में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को घर से ही सजा कर लाए थे। मंच पर एक ओर बालकृष्ण व राधा झूला झूल रहे थे, जिन्हें गोपियाँ झुलाए जा रही थीं। इस पूरे उत्सव में एक से बढ़के एक कृष्ण भजनों पर कभी कृष्ण तो कभी राधा थिरकते नज़र आए। वहीं मंच के नीचे उनकी शिक्षिकाएँ व उनके अभिभावक भी काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती नीशू जायसवाल ने बताया कि बच्चों को सुसंस्कृत बनाने में ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि इस कड़ीवद्ध साप्ताहिक कार्यक्रम के विविध प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को अगले विद्यालय कार्यावधि में सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों , विद्यार्थियों व इस जनपद के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम का संयोजन व निर्देशन वरिष्ठ शिक्षिका शशि सिंह, स्वाति कृति, नीलम उपाध्याय, सरिता कुमारी, पुष्पा सिंह, इंदु कुमारी, सुश्री काजल आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्या ने सबके प्रति सादर आभार व्यक्त किया।

Related posts

नए संसद भवन भवन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे नए संसद भवन में ऐतिहासिक व पवित्र “सेन्गोल” की स्थापना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने बिहिया को 6 गोल से हराया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मईया योजना संबंधी फर्जी कॉल से किया सतर्क।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया।

rktvnews

एयर वाइस मार्शल एस. शिवकुमार ने भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (प्रशासन) के रूप में पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment