RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

09 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी!आमजनों की सुविधा के लिए 22 बेंचों का किया गया है गठन।

आरा /भोजपुर 06 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार दिनांक 09 सितंबर को लगेगा इसकी सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन ने बताया कि इस वर्ष 4 राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना था जिसके तहत शनिवार दिनांक 09 सितंबर को वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया की सभी विभाग को उपस्थिति हेतु पत्राचार किया जा चुका है। विगत 3 माह से इसकी तैयारी की जा रही थी। पक्षकारगण की सुविधा हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बाईस बेंच का गठन किया गया है जिसमें चार बेंच सभी बैंकों के ऋण संबंधी वादों के निष्पादन हेतु है, विद्युत वादों हेतु दो बेंच एवं खनन विभाग से संबंधित वादों हेतु अलग से एक बेंच का गठन जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा किया गया है। पक्षकारगण को उनके वाद के बेंच तक पहुंचने की सुविधा हेतु इस बार चार हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। किसी पक्षकारगण को वाद संबंधी किसी प्रकार की असुविधा होती है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा के कार्यालय में अपनी बातों को रख सकते हैं। सचिव आदित्य सुमन ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस निर्गत किया गया है और किसी कारण उन तक नहीं पहुंच पाया है ऐसे मामलों में पक्षकारगण बिना नोटिस के भी सुलह के आधार पर निष्पादन हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर में सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। विद्युत वाद संबंधी मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि फाइन जमा करने और बेल लेने के बाद अभियुक्त को यह ज्ञात नहीं होता है कि उनके वाद में कंपाउंडिंग राशि भी जमा करनी होती है जिसके न जमा करने से वाद लंबे समय तक चलता रहता है जबकि मात्र कुछ कंपाउंडिंग राशि जमा करने के पश्चात अभियुक्त का वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में उसी दिन समाप्त हो जाता है जिसकी जानकारी उन्हें नहीं होती ऐसे मामले में अभियुक्तगण नोटिस का इंतजार ना करें।

Related posts

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा आरा सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति में हुए शामिल।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार के हिंदी विभाग में विद्यार्थियों का स्वागत एवं विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा मतदान के लिए मतदाताओं को कर रहे जागरुक।

rktvnews

दुमका: नगर पालिका चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

गिरीडीह:लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त संदेश: मंत्री सुदीव्य कुमार ने भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील।

rktvnews

Leave a Comment