RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भवन निर्माण एवं ऊर्जा विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)21 जनवरी।आपदा प्रबंधन विभाग में विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में आज भवन निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में बिहटा में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) परिसर तथा राज्य के सभी जिलों में बनाए जा रहे डिस्ट्रिक्ट इमर्जेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटी-कम-ट्रेनिंग सेंटर (DERFTC) की अद्यतन प्रगति एवं अधियाचित राशि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त, ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बिहटा स्थित निर्माणाधीन SDRF परिसर में पावरग्रिड की स्थापना से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान SDRF कमांडेंट एवं ऊर्जा विभाग के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में राज्य में निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों की प्रगति, व्यय विवरणी एवं समयबद्ध पूर्णता की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों से कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अनुरोध किया गया।

Related posts

भोजपुर:श्राद्ध कर्म में शिरकत करने पहुंचे राजद सुप्रीमो।

rktvnews

स्टेडियम नहीं मिला तो ₹10 लाख में जमीन, इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सियासत तेज।

rktvnews

देवघर:आईओसीएल और जिला प्रशासन में हुआ एमओयू, सदर अस्पताल में स्थापित होगा अल्ट्रासाउंड मशीन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान को रेल विकास की बड़ी सौगात।

rktvnews

दरभंगा:दोनार चौक के होटल सत्कार से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment