RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली के राजापाकर में दवाएं फेंके जाने के मामले पर डीएम सख्त, उच्चस्तरीय जांच शुरू!

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली) 27 मई ।राजापाकर प्रखंड अंतर्गत पानापुर क्षेत्र में भारी मात्रा में फेंकी गई सरकारी दवाओं और सर्जिकल सामग्रियों के मामले को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की जमीनी जांच की है।

जांच में सामने आई मुख्य बातें

पानापुर गांव के चंवर क्षेत्र में एक गड्ढे से बड़ी संख्या में दवाएं और सर्जिकल सामग्रियां बरामद की गईं।

कई दवाओं की एक्सपायरी डेट अभी बची हुई है (वर्ष 2027, 2028 और 2029 तक)।

शुरुआती रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ दवाएं वैशाली जिले के कोटे की नहीं हैं और यह मेडिकल कॉलेज आपूर्ति से जुड़ी हो सकती हैं। मौके से मिले एक बोरे पर मुजफ्फरपुर भी अंकित पाया गया है।
घटनास्थल से यूरो बैग, मिडाजोलम, जोल्मिट्रिप्टन, पाइरिडोक्सिन जैसी दवाएं और सर्जिकल सामान मिले हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई और निर्देश

सभी दवाओं के सैंपल सुरक्षित कर लिए गए हैं। यह दवाएं किस जिले या संस्थान को अलॉट की गई थीं, इसका सटीक पता लगाने के लिए पटना (BMSICL) को भी सूचित किया जा रहा है।
डीएम वर्षा सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी संसाधनों के ऐसे दुरुपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होते ही दोषियों के खिलाफ बेहद कड़ी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर वकील ऑनलाइन पेश होने के लिए स्वतंत्र : सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रपति ने ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया।

rktvnews

मृतक के परिजन से मिला लोजपा(रा) का शिष्टमंडल।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन एवं सामग्री कोषांग की की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment