RK TV News
खबरें
Breaking News

ओड़िशा राजभवन में विश्व हिंदी परिषद द्वारा सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/भुनेश्वर(ओडिशा )01 नवंबर।2 नवम्बर को ओड़िशा राजभवन, भुवनेश्वर में विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा प्रांत द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में ओड़िशा के राज्यपाल डॉ. कंभमपति हरिबाबू की सम्मानित उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मभूषण आचार्य यारलगड्डा लक्ष्मीप्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
यह आयोजन विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा प्रांत के अध्यक्ष डॉ. विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार को गति देना तथा ओड़िशा में हिंदी सृजनशीलता को नई दिशा प्रदान करना है।
कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद् और हिंदी प्रेमी भाग लेंगे। यह आयोजन हिंदी और भारतीय संस्कृति की एकता, सम्मान और गौरव का उत्सव बनेगा।

Related posts

पटेल बस पड़ाव में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर भाकपा माले और लघु व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल नवादा थाना प्रभारी से मिला।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

वैशाली: अमेरिकी संस्था ओले एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने डीएम से की मुलाकात।

rktvnews

सवर्ण आबादी का लगभग 25% गरीबी में कर रहा जीवन यापन!

rktvnews

सारण:आगामी त्यौहारों के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा हेतू विधानमंडल के नौ दलों की हुई बैठक

rktvnews

Leave a Comment