RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीवन निर्माण में रामायण की महिला पात्र का विशेष योगदान है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई। शनिवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा के हिंदी विभाग में जानकी नवमी के उपलक्ष्य में ‘सीता और रामायण की स्त्री पात्र’ विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जानकी नवमी 6 मई को है लेकिन अवकाश और परीक्षा को देखते हुए विभाग ने दो दिन पूर्व ही यह आयोजन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम सर्वप्रथम कालेज के संस्थापक महंत महादेवा नंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।तत्पश्चात हिंदी विभाग की अदिति कुमारी द्वारा बनाए गए मां जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो मीना कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कॉलेज के हिंदी विभाग की जूही ने सीता जी द्वारा गाये गये गौरी स्तुति का गान किया और जागृति ने ‘जय जगत नंदनी’ सीता स्तुति गाया।
प्रधानाचार्या ने रामायण के सभी स्त्री पात्रों पर अपनी बात रखते हुए सीता के जन्म से लेकर अग्नि-परीक्षा तक के बातों की सार्थक विवेचना की।उन्होंने अहिल्याबाई, माता अनुसुइया, माता शबरी, तारा,सूर्पनखा, त्रिजटा आदि चरित्र पर भी अपनी बात रखी।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा रंजनी ने मंच का संचालन करते हुए यह कहा कि भारतीय समाज और संस्कृति को अगर जानना-समझना है तो हमें रामायण की स्त्री पात्र के जीवन में झांकना होगा। मां सीता ने विषम परिस्थितियों में भी पत्नी,पुत्री,पुत्रवधु धर्म का पालन करते हुए भारतीय सभ्यता, संस्कृति और मर्यादा स्थापित की।
हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अंजू कुमारी ने सुमित्रा के त्याग और उनके दोनों पुत्र लक्ष्मण और शत्रुघ्न के चरित्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। मनोविज्ञान विभाग की डॉ. रश्मि गुप्ता ने कैकेई के चरित्र की खूबियां और कमियां दोनों पर बातें की।छात्राओं में सुनिधि कुमारी, खुशी कुमारी, अंजलि कुमारी, जूही, जागृति, अदिति, श्रुति , रागिनी आदि ने रामायण के विभिन्न स्त्री पात्रों पर अपने आलेख प्रस्तुत किए। डॉ. अंजू कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

देवघर:राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा के शासी परिषद की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा और अनुशासन समाज का मूल आधार : मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा

rktvnews

आगामी केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें नई दिल्ली में संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment