आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 सितंबर।प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड भोजपुर के तत्वावधान विशेष शिक्षक सम्मान समारोह सह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली में शिक्षक छात्र-छात्राओं के बीचहर्षोल्लास आयोजित हुआ जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में पांच शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक बी डी सिंह साहित्यकार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त भोजपुर,विक्रम बिरकर उपस्थित रहे।
उद्घाटन कर्ता के रूप में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर जंग बहादुर पांडे उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर संजय कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।
विशेष सम्मान पुरस्कार डॉ नवीन कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा खोज समिति के पथ पर चलकर इन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर शिक्षा के प्रति, छात्र-छात्राओं के प्रति ,जो मुहिम चलाकर जागृत किया और अपनी काबिलियत दिखाई इसके लिए उपविकास आयुक्त के हाथों एकावन हजार रुपए का चेक,शाल ,माला,मोमेटों प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को डीडीसी ने प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में डीडीसी ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक,युवाओं को प्रेरित कर, संस्कार भरकर राष्ट्र निर्माण के लिए एक-एक ईट सजाते हैं। इन्होंने अपने जीवन के कई संस्मरण को भी शालीनता से सुनाया ।शिक्षक जो कहते हैं उनका ध्यान से अमल कर कोई भी ऊंचे पद पर जा सकता है । मेरे जैसा विद्यार्थी को शिक्षक ने ही बनाकर यहां तक पहुंचाने का काम किया है। मैं सभी शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर अभिनंदन और स्वागत करता हूं।
संस्थापक आनंद मोहन सिंहा ने बताया कि प्रतिभा खोज समिति 22 साल पहले से गरीब और मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है ।डॉक्टर नवीन कुमार इसी प्रतिभा को समिति के प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के कारण पढ़ाने और आगे बढ़ाने में सहयोग किया हूं और आज डॉक्टर नवीन अपनी प्रतिभा से जिला राज्य और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने में सफल हुए है। ऐसे ही छात्र-छात्राओं का और शिक्षक का सहयोग के लिए समिति कार्य कर रही है।
मुख्य वक्ता प्रो जंग बहादुर पांडेय ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से चर्चा की और सबको उत्प्रेरित करने का कार्य किया ।इस अवसर पर कई साहित्यकार कवि लेखक अपने-अपने विचार को रखें जिसमें प्रो महेश कुमार सिंह ,पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ,डॉक्टर किरण कुमारी, डॉक्टर ममता मिश्रा, डॉक्टर जनार्दन मिश्रा,डा किरण कुमारी ,डा ममता मिश्रा,डा जनार्दन मिश्रा आदि साहित्यिक लोग अपने प्रतिभा से छात्र-छात्राओं को उत्प्रेरित किया। जिन पांच लोगों का शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान मिला उनमें डॉक्टर आदित्य तिवारी प्राचार्य हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली के प्रो जंग बहादुर पांडे हिंदी विभागाध्यक्ष रांची विश्वविद्यालय, बी डी सिंह साहित्यकार एवं शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा को मोमेंटो शाल, माला देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर प्रतीक,डॉक्टर राजीव रंजन, डॉक्टर शालिनी आदि ने भी अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।
