RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

RKTVNEWS/सारण(छपरा)08 जुलाई ।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
उच्च न्यायालय से संबंधित लंबित वादों में अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने का निदेश सभी पदाधिकारियों को दिया गया।
पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु जिन पंचायतों में भूमि का सीमांकन नहीं हुआ है, उन पंचायतों में शीघ्र चिन्हित भूमि का सीमांकन सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया गया।
अमनौर में पावर सब स्टेशन के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया।इसके साथ ही सभी प्रखंड में सुधा के बूथ हेतु उपयुक्त स्थल को चिन्हित करने को कहा गया। इसके साथ ही अग्निशमन कार्यालय, तीन प्रखंड में कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवन हेतु भी जमीन चिन्हित करने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के तहत पूर्व से जारी कार्य के तहत अधिष्ठापित किये गए सोलर स्ट्रीट लाइट का लगभग 97 प्रतिशत भुगतान किया गया है। इससे संबंधित शत प्रतिशत भुगतान संबंधित मुखिया के माध्यम से एजेंसी को सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया। इस योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु आगे के लिये स्थल चयन हेतु 20 एवं 21 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। ग्राम सभा द्वारा पारित किये जाने के बाद समेकित सूची को प्रशासनिक स्वीकृति के साथ जिला में अविलंब उपलब्ध कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया था। अद्यतन 185 ग्राम पंचायतों के लिये प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। शेष पंचायतों के लिये प्रशासनिक स्वीकृति गुरुवार तक सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया।
आपदा प्रबंधन को लेकर सभी अंचलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर सतत नजर रखने को कहा गया। जिला में बांधों/तटबंधों की सतत निगरानी हेतु जल संसाधन विभाग के प्रावधान के अनुरूप 191 स्थानीय लोगों को नॉमिनेट किया गया है। इन सभी लोगों द्वारा बांध/तटबंध की सतत निगरानी की जा रही है या नहीं, इसके लिये औचक निरीक्षण करने को कहा गया।
संभावित बाढ़ आपदा को ध्यान में रखते हुये निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तमाम व्यवस्था/तैयारी सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया। सभी अस्पतालों में पर्याप्त ब्लीचिंग पाउडर, सर्पदंश की दवा, हैलोजन टैबलेट एवं अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया।
मच्छरों के प्रकोप से होने वाली बीमारियों- डेंगू, चिकुनगुनिया आदि से बचाव हेतु सभी नगर निकायों में नियमित अंतराल पर फॉगिंग कराने को कहा गया। इसके लिए आवश्यकतानुसार फॉगिंग उपकरण का क्रय करने को भी कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

बोकारो:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर।

rktvnews

दरभंगा:12 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में छूट को ले फरवरी से आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment