RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित,सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)02 मार्च।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के विचारार्थ कुल 4 मामलों को प्रस्तुत किया गया।
समिति द्वारा सभी मामलों पर सम्यक विचार-विमर्श करने के उपरांत स्वर्गीय देवचारण भगत की पुत्री महिमा भगत को तृतीय वर्ग पद पर नियुक्ति हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया।
साथ ही बैठक के दौरान साहिल सुंडी एवं वेदप्रकाश राय को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उपायुक्त ने नव नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कुंवर सिंह के वंशज की हत्या कांड की नए सिरे से जांच को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वावलोकन: अग्निवीरों के पांचवे बैच की आईएनएस चिल्का से पासिंग आउट परेड।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 24

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

दुमका के बक्शीबांध में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment