RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष बनी डॉ. अर्चना सिंह!कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने चयन पत्र व बुके देकर किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 सितंबर। संभावना आवासीय उच्च विद्यालय शुभ नारायण नगर मझौंवा की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह को आरा नगर रामलीला समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नगर रामलीला समिति के कोर कमेटी तथा कार्यकारणी समिति के सदस्यों ने संयुक्त रुप से प्रस्ताव पारित कर उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को एक समारोह में नगर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता वरीय पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, महासचिव शंभू नाथ प्रसाद, सलाहकार समिति के मेजर राणा प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ. अर्चना सिंह को चयन पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति की नयी अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि राम कण-कण और क्षण-क्षण में है। राम के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। भगवान राम को जो पढ़ ले अथवा गढ़ ले, तो उसके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास हो जाएगा, अर्थात आप अच्छे भाई, अच्छे मित्र, अच्छे पड़ोसी आदि की भूमिका अदा कर सकते हैं। राम की सेवा के लिए मुझे चुना गया है। मुझे कार्य करने का पुराना अनुभव है। मुझे मेहनत करना आता है। मुझे जो जिम्मेवारियां मिली है। मैं लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी, उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने भी नगर रामलीला समिति को सींचने का कार्य किया। मैं उनके द्वारा किए गये कार्यो को गति प्रदान करने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर मंच संचालन करते हुए उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले 400 वर्षों से नगर रामलीला समिति अनवरत रूप से रामलीला का आयोजन करते आ रही है। इस समिति को सींचने एवं संवारने का कार्य समिति के सदस्यों ने किया है। शिक्षाविद एवं राम भक्त संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह निश्चित रूप से समिति को नयापन प्रदान करने का काम करेगी। इस अवसर पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, नगर रामलीला समिति के विष्णु शंकर, अशोक मिश्रा, मुन्ना सिंह, रिटायर डीएसपी अविनाश कुमार, पंकज प्रभाकर एवं रामकुमार समेत अन्य थे।

Related posts

झारखंड: गढ़वा: निर्दलीय प्रत्याशी और यूट्यूबर पर मुक़दमा।।

rktvnews

गढवा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

09 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील की,कहा इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का है खतरा।

rktvnews

आसियान देशों में विदेशी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा।

rktvnews

जयपुर:सुदृढ़ चिकित्सा प्रबंधन के लिए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर! अतिरिक्त मुख्य सचिव ने महिला चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment