RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राजीव गांधी ग्रामीण में शहरी ओलंपिक खेलो अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन!विजेता रही टीम लेगी राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 04 सितम्बर। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम में 1 सितंबर से 4 सितंबर तक किया गया। सोमवार को राजीव गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार, नगर परिषद् सभापति श्री गणेशराज बंसल, भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड, सीईओ सुनिता चौधरी, डीईओ हंसराज जाजेवाल, एसडीएम दिव्या, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, गुरदीप चंदडा इत्यादि उपस्थित रहे।
जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में टेनिसवॉल क्रिकेट महिला वर्ग में पीलीबंगा ग्रामीण विजेता तथा भादरा ग्रामीण उपविजेता, कबड्डी में रावतसर ग्रामीण विजेता तथा भादरा ग्रामीण उपविजेता, फुटबॉल में नोहर ग्रामीण विजेता तथा रावतसर ग्रामीण उपविजेता, वॉलीबॉल में टिब्बी ग्रामीण विजेता तथा संगरिया ग्रामीण उपविजेता, खो-खो में पीलीबंगा ग्रामीण विजेता तथा संगरिया ग्रामीण उपविजेता, रस्सा-कस्सी में पीलीबंगा ग्रामीण विजेता तथा भादरा ग्रामीण उपविजेता रही।
शमशेर सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल में भादरा शहरी विजेता तथा हनुमानगढ़ कलस्टर -13 उपविजेता, 100 मीटर दौड़ में हनुमानगढ़ कलस्टर -255 विजेता, 200 मीटर दौड़ में नोहर शहरी विजेता, 400 मीटर दौड़ में नोहर शहरी विजेता रही तथा टेनिसबॉल क्रिकेट पुरूष वर्ग में भादरा ग्रामीण विजेता तथा भादरा शहरी उपविजेता, कबड्डी में पीलीबंगा ग्रामीण विजेता तथा रावतसर ग्रामीण उपविजेता, फुटबॉल में नोहर ग्रामीण विजेता तथा नोहर शहरी उपविजेता, वॉलीबॉल में टिब्बी ग्रामीण विजेता तथा पीलीबंगा ग्रामीण उपविजेता, शूटिंगबॉल में टिब्बी ग्रामीण विजेता तथा नोहर ग्रामीण उपविजेता, बॉस्केटबॉल में हनुमानगढ़ कलस्टर -13 विजेता तथा भादरा शहरी उपविजेता, 100 मीटर दौड़ में भादरा शहरी विजेता, 200 मीटर दौड़ में हनुमानगढ़ कलस्टर -255 विजेता, 400 मीटर दौड़ में नोहर शहरी विजेता रही।
विजेता व उपविजेता रही टीमों को मैडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता समापन के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विधालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में संबंधित ब्लॉकों व संबंधित कलस्टरों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, शारीरिक शिक्षक एवं खिलाडी उपस्थित रहे तथा सफलता पूर्वक खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।

Related posts

रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा न्यायालय भवन एवं कर्मचारी आवासों का वर्चुअल शिलान्यास।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

फोरलेन पर ट्रक भिड़े, इलाजरत जख्मी चालक की मौत।

rktvnews

भोजपुर:बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का एमएलसी सोनू राय ने किया सम्मान।

rktvnews

सोनपुर मेला-2023 का 25 नवंबर को पौराणिक गरिमा के अनुरुप होगा भव्य उदघाटन:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment