RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का एमएलसी सोनू राय ने किया सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।पंकज फिजिकल अकादमी द्वारा बिहार पुलिस सहित विभिन्न विभागों में सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद सोनू राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के कोच पंकज धावक ने की, जबकि संचालन युवा राजद भोजपुर के प्रधान महासचिव एवं शोधार्थी रजनीश यादव ने किया।
कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि सोनू राय ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी साथ ही पंकज फिजिकल अकादमी द्वारा बिहार पुलिस, सेना एवं अन्य विभागों में चयनित कराने में सहयोग के लिए अकादमी के प्रयासों की सराहना करते की। इन्होंने हर संभव सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया।
कोच पंकज धावक ने बताया कि अकादमी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को निशुल्क हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है। उन्होंने अकादमी के संचालन में सतीश कुमार सिंह एवं राठौर भाई के योगदान की भी प्रशंसा की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर सुनील यादव, लालबिहारी सिंह, शैलेन्द्र कुमार, भीम यादव, हरिफन यादव, सोनू रजक, अनुप मौर्य, मुन्ना राज एवं बिट्टू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद।

rktvnews

इंदौर:सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में इंदौर की बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया; द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं तथा निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया।

rktvnews

रामगढ़: शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

rktvnews

भोजपुर:सम्मान सभा में बोले एमएलसी राधाचरण साह , हर संभव मदद करुंगा।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment