RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

रायपुर/छत्तीसगढ़ 03 सितंबर।आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग शम्मी आबिदी ने कहा है कि ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा हेतु सक्षम बनाएगा। आबिदी ओलंपियाड परीक्षा की तकनीक, पैटर्न और अध्यापन के तरीके लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विज्ञान और गणित के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रही थी। प्रशिक्षण का आयोजन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 1 और 2 सितंबर को नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर में किया गया। प्रशिक्षण में 205 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।
प्रशिक्षण का शुभारंभ आदिम जाति, अनुसूचित जाति विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी ने किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को अपने विद्यालय के स्टूडेंट्स को ओलंपियाड परीक्षा की तकनीक, पैटर्न और अध्यापन के तरीके बताए गए। यह प्रशिक्षण दिल्ली से साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षित शिक्षक अपने जिले में जाकर अन्य सभी शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे और शिक्षकों द्वारा स्कूल के बच्चों को ओलंपियाड परीक्षा की भी तैयारी कराएंगे।
ज्ञातव्य है कि ओलंपियाड परीक्षा एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिससे स्टूडेंट्स की प्रतिभा विकास को बल मिलता है और पहचान मिलती है। इस परीक्षा के माध्यम से एकलव्य स्कूल के जनजातीय बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आने और उन्हें उपलब्धि हासिल करने का अवसर प्राप्त होगा।

Related posts

राष्ट्रपति 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा-2024 हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 ने विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खेलों से संबंधित एक समर्पित पहल का प्रस्‍ताव किया।

rktvnews

भोजपुर:अपर सचिव -सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment