RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने किया आश्रम विद्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)08 फरवरी। उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिन्हा द्वारा आश्रम विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, बच्चों की उपस्थिति एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त ने कक्षा कक्षों का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उपायुक्त द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। उपायुक्त ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने एवं स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन का भी अवलोकन किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

देवघर:राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का अपर समाहर्ता व अनुमंडल पदाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

सरकार ने एसपीआईसीईडी योजना के जरिए हल्दी के निर्यात को बढ़ावा दिया:केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

rktvnews

बुथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केन्द्र पर बैठक!प्रधानमंत्री के जनहितकारी योजनाओं को बताना और फायदा पहुंचाना लक्ष्य:संतोष चन्द्रवंशी

rktvnews

नफरत की राजनीति ने एकता अखंडता व समृद्धि की नीतियों के सामने टेके घुटने: इंद्रेश कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के रेवाड़ी में 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

देहरादून:“दिव्य कला मेला” का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment