RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने इटाढी प्रखण्ड में पैक्स एवं जनवितरण प्रणाली दुकानों का किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)10 अप्रैल।आज सचिव,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के द्वारा संयुक्त रूप से इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत गेहूं एवं चावल का silos , कुकुढा पैक्स, अतरौना पैक्स, चुरामनपुर में जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पैक्स केन्द्र कुकुढा के सामने खुलें में अत्यधिक मात्रा में गेहूँ का भंडारण पाया गया। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष से पूछताछ करने पर संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। उक्त के संबध में सचिव द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 03 सदस्यीय जाँच दल गठित कर जाँच कराये।
FCI के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत देश का यह प्रथम चावल का silos है।
तत्पश्चात जन वितरण प्रणाली दुकान, चुरामनपुर विक्रेता उमाकांत पाण्डेय के दुकान का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा फोर्टिफाईड चावल की गुणवता के संबंध में उपभोकताओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने के लिये उन्हें उज्जैन के सांदिपनी आश्रम अवश्य आना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

रांची:पोस्टल बैलट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री इण्डिया बुलियन एण्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के कॉन्क्लेव ’08 साल बेमिसाल’ में सम्मिलित हुए।

rktvnews

बागपत:भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा एवं “BAGHPAT” सिटी साइनबोर्ड का लोकार्पण, नवाचारों से बदल रही बागपत की नई तस्वीर।

rktvnews

Leave a Comment