RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें किया नमन।

पटना/ बिहार (अमरेश सिंह)02 सितंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर शनिवार को नया सचिवालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी,वित्त,वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,विज्ञान व प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह,राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता,खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह,परिवहन मंत्री शिला कुमारी,विधायक राजकुमार सिंह,विधान पार्षद संजय कुमार सिंह,विधान पार्षद कुमुद वर्मा,पूर्व मंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चंद्रिका राय व उनके परिजन,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर ऐस० सिदार्थ,बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना व जान संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत का गायन भी किया गया।

इंडिया’ गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव, बापू के जन्मदिन पर पूरे देश मे होगा कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुम्बई में I.N.D.I.A गठबंधन की खूब बढ़िया मीटिंग हुई है। हम् सब एक जुट होकर आगे काम करेंगे। हमलोग आपस मे चुनाव लड़ने को लेकर कल ही तय कर चुके है।केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने की खबरे मिल रही है, ये बहुत बढ़िया है।पहले भी ये काम एक साथ होता था। ये क्या-क्या कर रहे हैं ये तो देखना है लेकिन जनगणना के काम अभी तक क्यों नहीं करा रहे हैं? वर्ष 2021 में ही जनगणना का काम होना चाहिए था फिर क्यों नहीं कराया गया? इन सब मुद्दे पर कल हमलोग चर्चा कर चुके है। वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में वे प्रस्ताव लेकर आएंगे तब इस पर विस्तृत चर्चा होगी।उस समय एक-एक चीज पर बात होगी। मेरा पहले से यह संदेह रहा की ये समय से पहले चुनाव करा सकते है।अब इन लोगो को विपक्षी दलों की एकता से खतरा महसूस होने लगा है। मीडिया पर इन लोगो का पहले से नियंत्रण है।हम लोग पत्रकारो से बातचीत भी की। गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई समस्या नही है।हमलोग इसी महीने सबकुछ तय कर लेंगे। 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम करेंगे और एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे बिहार में शिक्षकों के अवकाश को लेकर उपजे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कहीं कोई विषय नहीं है हम लोग बच्चे बच्चियों को पढ़ना चाहते हैं तो इसमें बुराई क्या है विभाग या अधिकारी जो अच्छा समझते हैं निर्णय लेते हैं जो लोग इस पर सवाल खड़ा करते हैं उससे मुझे आश्चर्य होता है,किसी को कोई शंका है तो वे आकर मिले हम सबकी बात सुनेंगे।हम सबकी बात सुनते हैं और उनके हित मे काम करते हैं। हम चाहते है कि बच्चे- बच्चियों की पढ़ाई समय पर हो।

Related posts

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:एमएम महिला कॉलेज, आरा में लंबित मांगों के समर्थन में किया प्रतिरोध प्रदर्शन।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ मानगढ़ धाम में धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 सितम्बर 25

rktvnews

Leave a Comment