RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

छपरा शहर के जल निकासी व्यवस्था के सृद्धढ़ीकरण हेतु बैठक का हुआ आयोजन।

सारण/ छपरा 02 सितम्बर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में छपरा शहर के जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु बैठक का आयोजन कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छपरा शहर के जल निकासी प्रबंधन हेतु विभिन्न निकायों को समन्वय स्थापित कर दीर्घकालीन योजना को मूर्त स्वरूप देना होगा। क्योकि नाला छपरा नगर नगम क्षेत्र, जिला परिषद के क्षेत्र एवं नगर पंचायतों के क्षेत्रों से होकर गुजरता है। जल निकासी प्रणाली हेतु एक वृहद मैप को बनाने की आवश्यकता बताई गई जिसमें संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाला निर्माण करेंगे। बेतरतीब ढंग से निजी आवासों के बने जाने से भी नाला को अवरुद्ध कर दिये जाने की जानकारी दी गयी।
वृहद मैप के निर्माण हेतु टीम गठित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। इस टीम में नगर निगम, जिला परिषद, बुडको, पथ निर्माण विभाग के अभियंता एवं सदर अंचल के अमीन रहेंगे। टीम के द्वारा बृहद मैप का निर्माण आपस में समन्वय स्थापित कर किया जाएगा। अंचलाधिकारी सदर को सभी पुराने जलस्त्रोतों को खोजकर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि उनका जीर्णोद्धार करके पानी की निकासी में उनका प्रयोग किया जा सके। रेलवे के द्वारा नालों की उड़ाही कार्य को अपर्याप्त बताते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने इसपर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कड़े स्वरों में चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर लापरवाही के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। क्योंकि नालों की उड़ाही में लापरवाही से पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो रहा है। इस संबंध में डी.आर. एम को पत्र भी भेजने की बात बताई गयी।
बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा को अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई करते रहने का निर्देश दिया गया। सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी तरह से न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया। छपरा जंक्शन जाने के रास्ते में अतिक्रमण की वजह से रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है। अतएव इसपर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा को दिया गया।
शहर में गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल एवं बेडिंग जोन हेतु स्थल का चुनाव जल्द ही किया जाएगा। इस संबंध में सरकारी भूमि की उपलब्धता की जानकारी अंचलाधिकारी सदर, छपरा को देने निर्देश दिया गया। दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा हेतु जल्द ही बैठक आहूत करने का संकेत जिला पदाधिकारी ने दिया
बैठक में विकास आयुक्त सारण, प्रियंका रानी, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अंचलाधिकारी सदर, छपरा एवं सभी संबंधित कार्य विभाग के अभियंतागण उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रिंटर मालिक/प्रतिष्ठान व केबल ऑपरेटरों संग बैठक संपन्न।

rktvnews

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, यूरोपीय संघ-भारत मिलकर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु भागीदारी के तहत सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रयासरत

rktvnews

*नवनिर्वाचित महापौर का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अभिनंदन।*

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं तोड़ रही मिथक,राज्य के विकास में दे रही अपने विचार।

rktvnews

06 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, ईब नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल।

rktvnews

Leave a Comment