RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: मुख्यमंत्री की नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात।

पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना की त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )26 सितंबर।राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच बुधवार को श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय के कार्यालय में पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर आज संपन्न हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से दोनों राज्यों के बीच लंबित विवादों का निवारण कर लिया गया है। शीघ्र ही इस परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) अनुबंध होने वाला है। दोनों राज्यों की जनता के हित में मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में दोनों राज्यों में पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है और शीघ्र ही इसके परिणाम दिखेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों, जल संसाधन प्रबंधन, सीमावर्ती क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था तथा दोनों राज्यों के मध्य जल संबंधी मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
राजस्थान में जल संरक्षण के लिए एनजीओ की मदद से जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई, साथ ही जल भण्डारण संरचनाओं को पुनर्जीवित करने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

बक्सर:जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।

rktvnews

हरदिल जो प्यार करेगा, वो गाना गायेगा…गीतकार मुकेश और शैलेन्द्र की जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:“जीविका” मोतिहारी के तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर: आरा में 23 जुलाई को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा,की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment