RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगदीशपुर किला से कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अगस्त।जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह किले पर राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के बैनर तले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह उर्फ लव जी ने वीर कुंवर सिंह के बलिदान और शौर्य को याद करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बाबू वीर कुंवर सिंह न केवल भोजपुर की, बल्कि पूरे भारत की शान हैं। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में भी अंग्रेजों से लोहा लिया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी उनके आदर्शों पर चलने को संकल्पित है और युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।”
इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवमयी बना दिया। वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया और युवाओं से देशभक्ति, एकता और समाज सेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और वीर कुंवर सिंह अमर रहें के नारों के साथ हुआ।इस दौरान राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह जिला संरक्षक जवाहर सिंह, राम कुमार सिंह, मांझी सिंह, तिलु खान, राजू सिंह, अरुण सिंह, अंकित कुमार शामिल थे।

Related posts

उज्जैन:मौनतीर्थ पीठ उज्जैन के वार्षिक अधिवेशन में देश के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला शिक्षाशिल्पी सम्मान।

rktvnews

गोपालगंज जिले में सतत् जीविकोपार्जन योजना से हजारों परिवारों को मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

भारत और जर्मनी ने बर्लिन में वैकल्पिक दवाओं पर तीसरे संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक में पारम्परिक दवाओं पर सहयोग को आगे बढ़ाया।

rktvnews

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम की समाधि पर राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा संजय जी निर्मल व अन्य द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ एवं निर्वाचन कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment