RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की के संबंध में बैठक की गई जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वृक्षारोपण जन आंदोलन के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा जिसमें जनपद बागपत में 1420100पौधे रोपित किए जाने हैं जिससे धरती को हरा श्रृंगार के रूप में सजाया जाएगा उन्होंने कहा वन महोत्सव को जन आंदोलन के रूप में प्रत्येक जनपद में मनाए जाने का कार्य चल रहा है ।जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा उन्होंने कहा जिन विभागों को वन विभाग द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उसके सापेक्ष वृक्षारोपण करें उन्होंने कहा जिन स्थानों पर गड्ढा खुदान का कार्य किया गया है उन सभी की जियो टैगिंग की जाए कोई भी विभाग वृक्षारोपण में अपनी उदासीनता ना दिखाएं कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त विभाग शत प्रतिशत गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लें, किसी भी विभाग की प्रगति शून्य नहीं होनी चाहिए।
वर्ष 2024 में बागपत जनपद का लक्ष्य 14201000 पौध रोपण का है। जिसमे 26 विभागों को उनके लक्ष्य के बारे में बताया गया। इनमें सर्वाधिक लक्ष्य वाले विभागों में ग्राम्य विकास विभाग (638000), वन विभाग (204100). कृषि विभाग (124000), उधान विभाग (76000) राजस्व विभाग (52000) पंचायती राज्य विभाग (73000). पर्यावरण विभाग ( 52000), उच्च शिक्षा (20000) नगर विकास विभाग (20000) शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पेस के अनुसार पौधे लगाए जाएं ।जिलाधिकारी ने कहा वन महोत्सव को जन आंदोलन के रूप में मनाए सभी अधिकारी अपनी अपनी साइट पर पहुंचकर विजिट अवश्य करें इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा जो भी काम करें पूरे मन के साथ करें।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी एस०डी०एम० एवं तहसीलदार जनपद में नगर वन/नगर वाटिका, नदियों के किनारे एवं अन्य सभी प्रमुख स्थलों पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए उन्होने वृक्षारोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से सामान्य जन एवं वन्य जीवों को फल, भोजन, लकडी, शुद्ध हवा आदि प्राप्त होती है। वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है तथा मिटटी क्षरण एवं प्रदूषण भी नियन्त्रित होता है। अतः एन०सी०आर० क्षेत्र में वृक्षारोपण से बहुआयामी लाभों को देखते हुए सभी विभाग इस कार्य को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल करे।
बैठक का संचालन प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह , एसडीएम ,तहसीलदार ,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधीक्षण अभियन्ता सहित आदि विभाग सम्मिलित रहे।
