RK TV News
खबरें
Breaking Newsदूरसंचार

प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा” – ट्राई परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ी।

नई दिल्ली/30 अगस्त।भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 08 अगस्त, 2023 को “प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा” पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर हितधारकों से टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 05 सितंबर, 2023 और जवाबी टिप्पणी के लिए 19 सितंबर, 2023 इस प्रकार तय की गई थी।
उपर्युक्त परामर्श पत्र पर टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के लिए हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, टिप्पणियाँ और प्रति-टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2023 और 3 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियाँ और प्रति-टिप्पणियाँ- ईमेल आईडी advbcs-2@trai.gov.in और jtadvbcs-1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।
किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, अनिल कुमार भारद्वाज, सलाहकार (बी एंड सीएस) से दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। इनका नंबर +91-11-23237922 है।

Related posts

भोजपुर: शिक्षक के निधन की खबर सुन सदर अस्पताल पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव,परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

राजस्थान के ब्यावर जिले का देवमाली गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

नवादा: कौआकोल प्रखण्ड के पाण्डेय गंगोट पंचायत के बापू इंटर विद्यालय एवं पकरीबरावां प्रखंड के एरूरी पंचायत में उच्च विद्यालय के प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ।

rktvnews

सारण:बाल हृदय योजना से मासूमों के चेहरे पर आ रही है मुस्कान, सर्जरी के लिए 15 बच्चें भेजे गये अहमदाबाद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment