RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने भारत की जी20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/30 अगस्त।प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्र ने 30 अगस्त 2023 को जी20 समन्वय समिति की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रमुख सचिव ने जी-20 नई दिल्ली लीडर्स समिट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, जिसमें लॉजिस्टिक, प्रोटोकॉल, सुरक्षा और मीडिया से संबंधित व्यवस्था शामिल हैं। समन्वय समिति की बैठक में जी20 सचिवालय और विदेश, गृह, संस्कृति, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
यह नोट किया गया कि भारत मंडपम में जमीन और साइट पर काम संतोषजनक ढंग से प्रगति कर रहा है। विशिष्ट भारतीय अनुभव के लिए भारत मंडपम में संस्कृति और ‘लोकतंत्र की जननी’ पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की जा रही हैं। प्रमुख सचिव ने आयोजन स्थल पर नटराज की प्रतिमा की स्थापना और अतिथि नेताओं के जीवनसाथी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की।
पहली बार जी20 के लिए एक मोबाइल ऐप बनाया गया है। इसका नाम ‘जी20 इंडिया’ है। यह ऐप अब एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। जी20 के प्रतिनिधि और मीडिया के सदस्य भारत मंडपम में स्थापित किए जा रहे ‘इनोवेशन हब’ और ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंशियल हब’ के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से डिजिटल इंडिया को देखेंगे।
लॉजिस्टिक्स मोर्चे पर अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में ड्रेस रिहर्सल की योजना बनाई गई है। संबंधित अधिकारियों ने प्रमुख सचिव को सुरक्षा पहलुओं से अवगत कराया। जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। प्रमुख सचिव ने इस बात पर बल दिया कि यद्यपि सुरक्षा और प्रोटोकॉल कारणों से प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं लेकिन प्रयास किए जाने चाहिए कि जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा यातायात नियंत्रण से संबंधित संचार को और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जाएगा।
शिखर सम्मेलन के लिए मीडिया व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अब तक विदेशी मीडिया सहित 3600 से अधिक अनुरोध प्राप्त हुए हैं और मान्यता पत्र जारी किए जा रहे हैं। भारत मंडपम में मीडिया सेंटर इस सप्ताह के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों और संगठनों के प्रमुखों को एक त्रुटिहीन शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। विभिन्न एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय के लिए भारत मंडपम में एक मल्टी-एजेंसी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्णय लिया गया। प्रमुख सचिव जमीनी स्तर पर तैयारी की स्थिति की जांच करने के लिए अगले कुछ दिनों में फील्ड और साइट का दौरा करेंगे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित।

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल ने जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

rktvnews

क्या जघन्य अपराधियों की न सुनी जाये पैरोल की अर्ज़ी?

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापना को ले ऋण निस्तारण शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान मिलने की संभावना है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment