RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी पिथौरागढ़, रीना जोशी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 30 अगस्त।सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़, रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार भवन में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, एनएच, नगर निकाय व आपदा प्रबंधन आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त किये जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वाहन सड़क किनारे व्यवस्थित ढंग से व उचित स्थान पर खड़े न करने पर चालान करने की कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर दो पहिया वाहनों पर उच्च गुणवत्ता का हेलमेट का उपयोग करने और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग न करने वालों के चालान करने की कार्यवाही करने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी वाहन चालक द्वारा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो उसके वहान को सीज करने के साथ ही वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ को निर्देश दिए गए कि जनपद अंतर्गत स्कूलों में बच्चों के लिए लगी बसों और बसों में लगे कैमरों का समय समय पर निरीक्षण किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, एआरटीओ केसी पलड़िया, एसई लोक निर्माण विभाग एबी कांडपाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र मेहर, जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, ईओ नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ राजदेव जायसी व टैक्सी यूनियन पिथौरागढ़ आदि सहित अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के ई किसान भवन में रबी महाअभियान 2024 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महा बिशुबा पणा संक्रांति और ओड़िया नववर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment